एक्ट्रेस नयनतारा ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अपने दोनों बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। इन तस्वीरों में उनके दोनों बच्चे- उयिर और उलग दिखाई दे रहे हैं।
नयनतारा ने अपने दोनों बच्चों को कृष्ण के गेटअप में सजाया हुआ है। अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हमारे दो कृष्ण के साथ! आप सभी को जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई ! उयिर और उलग को ढेर सारा प्यार! इसके अलावा नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।
ये फोटो विग्नेश शिवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म नानुम राउडी थान की है।