साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वालीं नयनतारा को हाल ही विग्नेश शिवन और जुड़वां बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जैसे ही उनका वीडियो सामने आया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक बेबी को नयनतारा ने गोद में लिया हुआ था तो वहीं दूसरे बेबी को विग्नेश शिवन ने । हालांकि इस दौरान कपल ने इस बात का पूरा ख्याल रखा था कि बच्चों का चेहरा कहीं से भी न दिखे।

जुड़वा बच्चों ने एक ही जैसे कपड़े पहने थे। बच्चों के साथ वाले इस वीडियो पर फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने बच्चों का चेहरा छुपाया है, उसके कारण कुछयूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। एक पपाराजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों के मिक्स्ड कमेंट आ रहे हैं।

नयनतारा इस तरह पिक्चर्स क्लिक किए जाने से थोड़ा परेशान लग रही थीं, जो उनके चेहरे के हाव-भाव से भी साफ पता चल रहा था। लेकिन उन्होंने फिर भी मुस्कुराते हुए कैमरों को पोज दिए। पर इस बात का साफ ख्याल रखा कि बच्चों का चेहरा कहीं से भी दिख न जाए। इसी पर कुछ लोगों ने नयनतारा और विग्नेश शिवन को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ऐसा क्यूं लग रहा है कि किडनैप करके ले जा रहे हैं?