अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी वह सैलून के बाहर स्पॉट होकर खबर बन जाती हैं तो कभी किसी पार्टी में अपनी अपीयरेंस देकर चर्चा का विषय बन जाती हैं। फिलहाल वह दुबई में हैं।
नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने दोस्तों संग वहां चली गई हैं। वहां से तस्वीरें भी सामने आ रही है। इसमें वह ओरहान के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही मॉडल तानिया श्रॉफ भी हैं। न्यासा द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में वह अपना पासपोर्ट और हाथ में ड्रिंक लिए खुशी-खुशी पोज देती नजर आ रही थीं। वह ओरहान के साथ हैं।
दोनों मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके बाद ओरहान ने नीसा देवगन के बगल में बैठकर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें तानिया श्रॉफ भी नजर आ रही हैं, जो अभी सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी को डेट कर रही हैं।