हिंदी फिल्म जगत का काला चिट्ठा खोलने वाली सीरीज 'फेम गेम' के बाद करण जौहर की नई सीरीज 'शो टाइम' भी ऐसा ही कुछ करने जा रही है। इस सीरीज में वंशवाद से लेकर भाई भतीजावाद के चलते निशाने पर रहने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ रोचक व दिलचस्प कहानियां दिखाई जाएंगी। 

वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' के बाद अभिनेता इमरान हाशमी का ओटीटी प्लेटफार्म पर यह दूसरा प्रोजेक्ट होगा। इस शो को लेकर इमरान हाशमी काफी उत्साहित हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई सीरीज 'शो टाइम' में अभिनेता इमरान हाशमी एक प्रभावशाली फिल्म निर्माता की भूमिका निभा रहे हैं। 

यह एक ऐसा शो है जिसमे बॉलीवुड के मूवर्स और शेकर्स की कहानियों और उनके गेम के टॉप पर बने रहने के उनके स्ट्रगल को दिखाया गया है। इमरान हाशमी नेपोटिज्म पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं, 'एवरी आउटसाइडर वॉन्ट्स टू बी एन इनसाइडर।'