सक्सेसफुल होने के लिए तरह-तरह की सलाह दिया करते थे। हालांकि, हमेशा ऐसी किसी भी सलाह को नजरअंदाज किया। यह कहना है एक्ट्रेस नोरा फतेही का । एक्ट्रेस ने बताया कि लोग उन्हें मजबूत बनाने के लिए बड़े एक्टर्स को डेट करने के लिए कहते थे, हालांकि उन्होंने सक्सेसफुल होने के लिए कभी भी यह रास्ता नहीं अपनाया ।
नोरा ने कहा- मुझे हमेशा यह कहा गया कि आपको सक्सेसफुल होने के लिए किसी सुपरस्टार को डेट करना चाहिए। लेकिन मैंने ऐसी बातों को कभी नहीं सुना और ऐसा करने के लिए मैं खुद को लकी भी मानती हूं। मेरी सक्सेस के पीछे कोई स्टार नहीं है नोरा ने आगे कहा- अब मैं नियम बनाती हूं और अपनी शर्तों पर काम करती हूं। मेरी सक्सेस किसी दूसरे बड़े आदमी या फिर किसी सुपरस्टार के कारण नहीं है। मैं आज किसी पर निर्भर नहीं हूं। मैं आज जो भी हूं अपने दम पर हूं। इस बात पर हमेशा मुझे गर्व होता है।
नोरा ने आगे कहा ऐसी बहुत सी चीजें थी जो लोगों ने कही, मगर उन्हें मैंने कभी भी नहीं सुना। यही वजह है कि आज मैं इस मुकाम पर हूं। लोगों ने मुझे सलाह दी थी कि तुम गाना मत गाओ। दूसरा रियलिटी शो मत करो। इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्म कर चुकी हैं दिलबर दिलबर गाने की सक्सेस को याद करते हुए नौरा ने कहा- 'जब दिलबर ट्रैक सक्सेसफुल हुआ तो मुझे लगा कि अब इंटरनेशनल लेवल पर भी इस तरह के डांस नंबर पर परफॉर्म करना चाहिए। हालांकि, तब एक शख्स ने मुझे सलाह दी थी कि अभी सिर्फ एक चीज पर फोकस करो।