कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही ने अपने डांस परफॉर्मेंस से दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया है। इससे कई भारतीय फैंस को उन पर गर्व हुआ। हालांकि, बहुत से लोग नोरा को ट्रोल भी कर रहे हैं। ये तब शुरू हुई जब नोरा ने एक्ट के बाद दर्शकों से भारतीय ध्वज मांगा।

फिर शो के बाकी हिस्सों में नोरा तिरंगे को लहराने  हुए दिखाई दीं। इस दौरान नोरा को उल्टा तिरंगा पकड़े भी देखा गया। यह बात कई यूजर्स को नाराज कर गई। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर नाराजगी का सामना करना पड़ा। 

कई यूजर्स ने नोरा से माफी मांगने तक की मांग की है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा “नोरा ने विश्व कप के दौरान भारत के झंडे को उल्टा दिखाया या फहराया जो अपमानजनक और दंडनीय अपराध है। ऐसे लोगों को भारत से बाहर निकाल देना चाहिए"।

इसी बीच तमाम आलोचनाओं के बीच कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए नोरा की तारीफ़ की थी। नोरा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किए गए लार्जर दैन लाइफ ट्रेल-जैकेट के साथ ग्लैमरस कैटसूट पहनकर मंच पर कदम रखा था। नोरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा: कैटेगरी ग्लैम है। @fifaworldcup फैन फेस्ट में मेरे प्रदर्शन के लिए कल रात का स्टेज आउटफिट!