शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाने बेशर्म रंग पर विवादों अभी थमा भी नहीं है कि एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने केसरिया रंग की बिकनी में तस्वीरें शेयर कर दी हैं। नेहा द्वारा तस्वीरें शेयर करने के साथ ही उनके फैन्स भड़क गए हैं।
नेहा शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं उनमे वे भगवा कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वे समंदर को निहारती और बीच पर पोज देती नज़र आ रही हैं। तस्वीरों में नेहा ने समंदर के किनारे का खूबसूरत नजारा भी दिखाया है।
भगवा रंग को लेकर नेहा शर्मा ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, भगवा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। वहीं एक यूजर ने लिखा कि भगवा रंग पहनकर बदन की नुमाइश गलत है। वहीं एक यूजर ने लिखा, ये केसरी रंग का अपमान कर रही एक्ट्रेस का बॉयकॉट किया जाएगा।
गौरतलब है कि नेहा शर्मा ने साउथ फिल्म 'चिरुथा से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद नेहा ने 'क्या सुपर कूल हैं 'यमला पगला दीवाना 2' 'तुम बिन- 2' और 'मुबारकन' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा नेहा शर्मा ने वेब सीरीज और कई शानदार म्यूजिक एल्बम्स में भी अपने काम का जलवा दिखा चुकी हैं।