सैफ अली खान ने अपना 53वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पर फिल्म 'देवारा' के मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। फिल्म में सैफ भैरा नाम के शख्स का किरदार निभाएंगे। सोशल मीडिया पर सैफ का पोस्टर शेयर करते हुए एनटीआर ने लिखा, भैरा... हैप्पी बर्थडे सैफ सर..। 'देवारा' में जूनियर एनटीआर और जहान्वी कपूर लीड रोल में हैं। वहीं सैफ के साथ-साथ प्रकाश राज भी इसमें सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे।
फिल्म अगले साल 5 अप्रैल को तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी। यह बतौर लीड एक्टर जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म है। सैफ ने अपने करियर की शुरुआत में कई मल्टीस्टारर फिल्में की। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में भी ट्राई किया। 2000 के दशक में उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में कीं। अब करियर के इस पढ़ाव में सैफ नेगेटिव, अनोखे और लीक से हटकर किरदार करते नजर आ रहे हैं। देवारा में भी वो विलेन के रोल में ही होंगे।