लंबे इंतजार के बाद आखिर रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंर्त्य वीर सावरकर का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म विनायक दामोदर सावरकर उर्फ वीर सावरकर की जिंदगी पर बेस्ड ह। सावरकर की 140वीं जयंती थी इस मौके पर फिल्म के मेकर्स ने इसकी पहली झलक फैंस को दी। टीजर की शुरुआत वीर सावरकर बने रणदीप हुड्डा से होती है। उन्हें चलते हुए देखा जा सकता है । फिर शहरभर में आग लगी नजर आती है। इसके बाद आप रणदीप को नदी में छलांग लगाते देखते हैं। आग के बीच लोगों को ब्रिटिश राज के पुलिसकर्मी मार रहे हैं। 

सावरकर बने रणदीप का चेहरा आपको नजर नहीं आता, लेकिन उनकी आवाज आप सुनते हैं। वो कहते हैं, आजादी की लड़ाई 90 साल चली। पर ये लड़ाई सिर्फ कुछ ही लोगों ने लड़ी थी। बाकी सब तो सत्ता के भूखे थे। गांधीजी बुरे नहीं थे, लेकिन अगर वो अपनी अहिंसावादी सोच पर अड़े नहीं रहते तो भारत 35 साल पहले ही आजाद हो जाता। इसके बाद बेड़ियों में बंधे रणदीप हुड्डा आते हैं। आप उन्हें क्रांति करते, अंग्रेजी पुलिसवाले से बेल्ट खाते, जेल में हथकड़ियों से बंधे और लोगों के बीच माला पहने खड़ा देखेंगे।