फिल्म ड्रीम गर्ल 2 बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' काफी चर्चा में है। फिल्म ड्रीम गर्ल के पहले पार्ट के हिट होने के बाद अब फैंस को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुके है। पहले ये फिल्म रिलीज डेट को लेकर काफी चर्चा में रही। फिर फिल्म के टीचर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इन सब के बाद अब आयुष्मान खुराना की फिल्म एक अलग वजह से चर्चा में आ गई है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल में नजर आने वाली एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने फिल्म में न कास्ट, करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। ड्रीम गर्ल 2 फिल्म कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म एक बार फिर लोगों के दिल को जीतने आ रही है। लेकिन इस बार फिल्म में नुसरत भरूचा नहीं दिखाई देंगी। इस खबर ने नुसरत भरूचा और आयुष्मान खुराना को साथ देखने का इंतजार कर रहे फैंस को दुखी कर दिया है। नुसरत भरूचा ने भी इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है। आयुष्मान की लीड रोल वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।