फिल्म आदिपुरुष रिलीज़ से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित और ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म आदिपुरुष ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होने जा रही है।
दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर फैंन्स काफी उत्साहित हैं। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने बड़ी अनाउंसमेंट की है। मेकर्स ने फैसला किया है फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हर थियेटर में एक सीट खाली रहेगी। ये सीट राम दूत पवनपुत्र हनुमान को समर्पित होगी।
वहीं अब सेंसर बोर्ड से फिल्म को यू-सर्टिफिकेट जारी किया है। ओम राउत द्वारा प्रदर्शित यह फिल्म न सिर्फ दृश्य भव्यता को प्रदर्शित करता है बल्कि भारतीय विरासत के सार , प्रेम, वफादारी और भक्ति की जड़ों को उजागर करने वाली समृद्ध कहानी को भी सामने लाती दिख रही है।
ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में भगवान की राम भूमिका में प्रभास और सीता मां के रोल में कृति सेनन दिखाई देंगीं। रावण का किरदार सैफ अली खान ने निभाया है वहीं हनुमान का किरदार मराठी एक्टर देवदत्त नागे और लक्ष्मण का रोल सनी सिंह निभा रहे हैं।