स्टारकिड्स के चहेते और सोशल मीडिया की फेमस पर्सनैलिटी ओरी उर्फ ओरहान  ने आस्क मी एनिथिंग सेशन में अपने खास दोस्त जाह्नवी कपूर, निसा देवगन और सुहाना खान के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अजय देवगन की बेटी निसा के बारे में कहा कि कई लोग उनके बारे में गलत राय रखते हैं। ओरी ने बताया निसा बहुत इंट्रोवर्ट नेचर की हैं। उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी इसलिए बंद रखा है, जिससे लोगों के कमेंट्स पर उन्हें रिप्लाई या सफाई न देना पड़े। उन्होंने आगे लिखा कि लोग उनके बारे में गलत राय रखते हैं। वो लोगों की सोच से काफी अलग और प्राइवेट रहने वाली इंसान हैं।

जाह्नवी कपूर को बताया थेरेपिस्ट

ओरी ने जाह्नवी के बारे में लिखते हुए बताया वो मेरे लिए एक थेरेपिस्ट हैं। उन्होंने मेरे बुरे फेज से मुझे निकाला था। ओरी ने कहा कि 3 साल पहले मैं मेरी लाइफ के सबसे लो प्वाइंट पर था। जाह्नवी ने उस वक्त हफ्तों तक फोन कर मेरी बेबी सिटिंग की थी ।बता दें जाह्नवी कपूर ओरी की बेस्ट फ्रेंड हैं।

 सुहाना खान को ओरी ने स्मार्ट बताया: जब ओरी से लोगों ने पूछा कि द आर्चीज को लेकर निगेटिव कमेंट्स के बारे में क्या सुहाना खान जानती हैं? इसपर ओरी ने कहा कि यहां कोई बेवकूफ नहीं है। सब लोग सच्चाई से वाकिफ हैं। वो लोग बहुत स्मार्ट हैं और रियलिटी से जुड़े हुए भी हैं।