पलक तिवारी बहुत जल्द मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। पलक पहले भी एक मॉडल के तौर पर खुद को साबित कर चुकी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर पलक तिवारी का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें पलक अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

पलक तिवारी ने बहुत कम समय में अपनी एक खास पहचान बनाई है। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ बिजली गाने से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली पलक अब सोशल मीडिया की टॉप सेंसेशन में से एक हैं। इस बीच, पलक तिवारी का लेटेस्ट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे पलक ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। दरअसल पलक तिवारी का ये वीडियो उनके लेटेस्ट फोटोशूट से पहले का है।

पलक का ये बीटीएस वीडियो कमाल का है। इतना ही नहीं पलक तिवारी अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। पलक ने अपने कातिलाना अंदाज से सबका खूब ध्यान खींचा। आलम ये है कि पलक तिवारी के इस लेटेस्ट वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। पलक तिवारी के इस वीडियो को फैन्स खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

पलक तिवारी म्यूजिक वीडियो के बाद बहुत जल्द फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। पलक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। पलक तिवारी की ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में उतरेगी। इतना ही नहीं पलक तिवारी की अगली फिल्म 'द वर्जिन ट्री' का भी ऐलान हो गया है। इस फिल्म में पलक अभिनेता संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।