हिंदी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की एक्ट्रेस और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी एक हादसे का शिकार हो गईं हैं। उनको अपनी अपकमिंग फिल्म वैक्सीन वॉर के सेट पर चोट लग गई है। जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के दौरान एक गाडी ने अपना बैलेंस खो दिया और पल्लवी जोशी को टक्कर मार दी।
वैक्सीन वॉर का क्रू इस वक्त हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि पल्लवी जोशी को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। ऐसे में उन्होंने पहले अपना शूट कंप्लीट किया और सीन्स पूरा करने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।