अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का सोमवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार की ओर से जारी बयान के अनुसार, अंतिम संस्कार सोमवार को परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में किया जाएगा।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, "भारी मन से यह पुष्टि करनी पड़ रही है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे। उन्होंने 99 साल का स्वस्थ जीवन जिया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी फिलहाल गोपालगंज में अपने गांव जा रहा हूं।”

आपको बता दें, कि पंकज त्रिपाठी ज़मीन से जुड़े अभिनेता हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे अपने गांव पहुंच जाते हैं। कई बार उन्होंने अपने गांव और घर पहुंचकर वहां से सोशल मीडिया पर पहले भी वीडियो शेयर किए हैं। पंकज त्रिपाठी की नवीनतम रिलीज़ अक्षय कुमार और यामी गौतम के साथ ओएमजी 2 है। फिल्म ने हाल ही में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।