आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने पिता प्रोड्यूसर महेश भट्ट की शराब की लत से लड़ाई पर चर्चा की और अतीत में अपने परिवार की फाइनेंशियल चैलेंजेस के बारे में भी बात की। इस दौरान आलिया ने अपनी मां के बारे में कहा मेरी मां को ठीक से हिंदी बोलने नहीं आती थी। अपनी लगन और कड़ी मेहनत से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

आलिया ने कहा, एक ऐसा समय था जब मेरे पापा की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। उनके पास फ्लॉप फिल्मों की पूरी लिस्ट बन गई थी। उन दिनों पापा के पास पैसे नहीं होते थे। वो शराब की लत से जूझ रहे थे।

आलिया ने कहा, आखिरकार पापा ने शराब पीना छोड़ दिया। मेरी मां और पापा ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की। ये सब उन्होंने मेरे लिए किया ताकि मैं लाइफ की हर खुशी पा सकूं। मैंने उनको मेहनत करते हुए देखा है इसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म जिगरा की तैयारी में जूट गई हैं।