बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान का देशभर में विरोध जारी है। फ़िल्म को लेकर हर तरफ अब तक विरोध जारी है। फिल्म पठान में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लग रहा है। अब इस फिल्म के विरोध में अयोध्या के साधु-संत भी उतर आए हैं।
अयोध्या में जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि अगर वह कभी शाहरुख खान से मिले तो उन्हें जिंदा जलाने की हद तक चले जाएंगे। परमहंस आचार्य ने कहा कि 'बेशरम रंग' गाने में भगवा रंग का अपमान किया गया है।
जानकारी के अनुसार संत ने कहा कि इसको लेकर हमारे सनातन धर्म के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है। अगर मुझे जिहादी शाहरुख खान कभी मिले तो मैं उसे जिंदा जला दूंगा। आचार्य यहीं तक नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि अगर फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो वे आग लगा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई सनातन का अपमान करेगा तो उसका प्रतिकार किया जाएगा।
पहले भी उन्होंने लोगों से फिल्म 'पठान' का बहिष्कार करने की अपील की थी। इससे पहले हनुमान गढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने भी इस फिल्म का विरोध किया था। राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक भी 'बेशरम रंग' गाने में भगवा संगठन का विरोध कर रहे हैं।