आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। परिणीति ने शाइनिंग व्हाइट कलर का कुर्ता पहना था जबकि राघव ने नेहरू कोट के साथ कुर्ता-पायजामा पहना था।

परिणीति पिछले कई महीनों से आप नेता राघव चड्ढ़ा के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपने प्रियजनों की मौजूदगी में रिंग्स एक्सचेंज की थीं। अपनी सगाई से पहले, राघव और परिणीति दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साध रखी थी।

परिणीति और राघव डेटिंग से पहले एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। कपल को हाल ही में शादी के लिए उदयपुर में वेन्यू की तलाश करते हुए देखा गया था, जिससे संकेत मिलता है कि अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के नक्शेकदम पर वे राजस्थान में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।