बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप संसद राघव चड्ढ़ा सुर्खियों में हैं। जब से आप नेता राघव चड्ढा को परिणिति के साथ स्पॉट किया गया तभी से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बॉलीवुड से लेकर सियासी गलियारों तक अफवाहों का बाज़ार गर्म है लेकिन अब दोनों के रिश्ते पर मुहर लगने वाली है।
अब यह कंफर्म हो गया है कि एक्ट्रेस 13 मई को सगाई कर रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल एक निजी समारोह में देश की राजधानी नई दिल्ली में रिंग एक्सचेंज करेंगे। हालांकि परिणीति और राघव दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
अपने रिश्ते की अफवाहों के बीच हाल ही में एक साक्षात्कार में, परिणीति ने बताया, “मीडिया द्वारा मेरे जीवन पर चर्चा करने और कभी-कभी बहुत अधिक व्यक्तिगत या अपमानजनक होने के कारण सीमा पार करने के बीच एक पतली रेखा है। अगर ऐसा होता है, तो मैं स्पष्ट करूंगी कि क्या कोई गलत धारणा है। अगर स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं होगी तो मैं नहीं दूंगी।'
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंबे समय से दोस्त हैं क्योंकि उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की थी। ये एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं। उन्हें पहली बार साथ में डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था। इसके बाद, राघव दिल्ली हवाई अड्डे पर उसे लेने आए, जिससे उनकी शादी की अफवाहों में और इजाफा हुआ। कई रिपोर्टों के अनुसार, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।
वहीं 23 मार्च को जब राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा के बारे में पूछा गया तो वे पपराज़ी से घिरे हुए थे। राजनेता ने कहा, "आप मुझसे राजनीति के सवाल करें, परिणीति के सवाल न करें।" जब उनसे उनके रिश्ते के बारे में और पूछा गया तो उन्होंने कहा, "देंगे जवाब।"