बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों लाइमलाइट में छाई हुई हैं। उन्हें आप सांसद राघव चड्ढा के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया है, दोनों के प्यार के चर्चे होने लगे हैं। अब तो बात रोका और शादी तक जा पहुंची है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई कर चुके परिणीति और राघव के बीच क्या खिचड़ी पक रही है, ये तो वही जाने। लेकिन फैन्स तो दोनों को साथ देखकर बेहद एक्साइटेड हैं। जहां भी ये अकेले दिखाई देते हैं। बस उन्हें एक-दूसरे के नाम से चिढ़ाने लग जाते हैं।ऐसा बीती रात भी हुआ जब एक्ट्रेस को पपाराजी ने स्पॉट किया और फैन्स ने चुटकी लेनी शुरू कर दी।

दरअसल, परिणीति मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थीं। ब्लैक आउटफिट में वो कमाल की लग रही थीं लेकिन हमेशा की तरह वो अपने कपड़ों में कम्फर्टेबल नहीं लग रही थीं। कभी वो उसे खींचकर नीचें करें तो कभी अपने पेट पर हाथ रखती दिखाई दीं। अब इस वीडियो को देखने के बाद तमाम लोगों के मन में कई सवा घुमड़ने लगे। उन्होंने एक्ट्रेस को कमेंट सेक्शन में अपनी बातों से तंग किया और कुछ ने उनके असहज होने के बारे में दिल खोलकर लिखा।