शाहरुख ख़ान की फ़िल्म पठान अब हर रोज़ नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। जी हां पठान का जलवा बरकरार है। वर्ल्ड वाइड पठान ने अब तक 849 करोड़ का ग्रास कलेक्शन किया है। हालांकि बेशरम रंग गाने के रिलीज़ के बाद पठान को देशभर में तीखे विरोध का सामना करना पड़ा था।
अब सिद्धार्थ आनंद की इस फ़िल्म को अब फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। देश में सबसे तेजी से 400 करोड़ के आंकड़े को पार करने का रिकॉर्ड भी फ़िल्म ने अपने नाम कर लिया है।
वहीं पठान ने विदेश में भी अब तक 317 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 12 दिनों में भारत में पठान की कमाई ग्रास 515 करोड़ तक पहुंच गई है। 12 दिनों में फ़िल्म का हिंदी मे नेट कलेक्शन 411 करोड़ रुपए रहा है। 12 दिनों में पठान के डब्ड वर्जन से कलेक्शन 8 करोड़ रुपए रहा है। भारत में नेट कलेक्शन 439 करोड़ का रहा है।
.png)
पठान के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन को देखकर अब ये कहा जाने लगा है, कि पठान जल्द ही 1000 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी।
फ़िल्म फेस्टिव सीज़न में रिलीज़ हुई इसका भी फ़ायदा फ़िल्म को मिला। वहीं दर्शकों को भी जब-जब ,समय मिल रहा है वे पठान देखने का मौका नहीं चूक रहे हैं। फ़िल्म का जबरदस्त एक्शन खासा पसंद किया जा रहा है।
अगर आपने भी अब तक पठान नहीं देखी हो तो अपनी कुर्सी की पेटिंयां बांध लें और आज ही पठान देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख़ कर लें और हम आपसे ये वादा करते हैं, कि सच में पठान को देखकर आपके दिल का मौसम बदल जाएगा।