मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 यानी पीएस-1 ने रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्ति, जायम रवि और तृषा कृष्णन स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों के अंदर ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। तभी से फैंस बड़ी बेसब्री से इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी पोन्नियिन सेलवन- पार्ट 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे थे।
दूसरे पार्ट की रिलीज डेट आ चुकी है। पोन्नियिन सेलवन 2 फिल्म 28 अप्रैल 2023 में रिलीज होगी। मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ छोटी सी झलक भी शेयर की है, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। खास बात यह है कि पोन्नियिन सेलवन 2 की बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर की फिल्म के साथ टक्कर होगी।
28 अप्रैल को ही थिएटर्स में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होगी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी और पारंब्रता चटर्जी समेत कुछ टीवी स्टार्स भी नजर आएंगे। करण जौहर ने 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल डायरेक्ट की थी और इसके बाद उन्होंने बस दो शॉर्ट फिल्में ही डायरेक्ट की हैं।