बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा पूजा ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा की लगभग 30 फिल्मों में अभिनय किया है, हालांकि उन्हें कभी एक पॉपुलर एक्ट्रेस का दर्जा हासिल नहीं हुआ। उनकी पहली फिल्म विरासत थी जिसमें वो अनिल कपूर और तब्बू के साथ नजर आई थीं। हालांकि कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस इंडस्ट्री से दूर हो गई। पूजा ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने 2002 में लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया में रहने वाले ओर्थोपेडिक सर्जन सोनू एस अहलूवालिया से शादी की थी। 

पूजा बत्रा ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। पूजा ने साल 1993 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद भारत को मिस इंटरनेशनल में रिप्रेजेंट किया था। इसके बाद से ही पूजा का नाम भारत की टॉप मॉडल्स में लिया जाने लगा। पूजा से पहले उनकी मां भी सालों पहले मिस इंडिया पेजेंट का हिस्सा रह चुकी हैं। 

मॉडलिंग के दिनों में पूजा ने 250 से ज्यादा शोज और एड कैंपेन किए थे। कामयाब मॉडल बनने के बाद पूजा को कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे, लेकिन उन्होंने पढ़ाई के लिए सारे ऑफर ठुकरा दिया। पढ़ाई पूरी होने के बाद पूजा ने फिल्म विरासत साइन की जो एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। एक्ट्रेस भाई, हसीना मान जाएगी, कहीं प्यार ना हो जाए, नायक जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और फिर उन्होंने 9 साल बाद यानी 2011 में तलाक के लिए अर्जी लगा दी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा की शादी इसलिए टूटी क्योंकि वो मां नहीं बनना चाहती थीं जबकि उनके पति सोनू फैमिली बढ़ाना चाहते थे। दोनों के बीच इस मुद्दे पर टकराव की स्थिति बनी और फिर इनका तलाक हो गया। इसके बाद पूजा इंडिया वापस आ गई थीं। पहली शादी टूटने के बाद पूजा ने 42 साल की उम्र में टाइगर जिंदा है एक्टर नवाब शाह से साल 2019 में शादी की। दोनों ने आर्य समाज के रीति रिवाजों से शादी की थी।

पूजा ने इंटरव्यू में कहा था- नवाब ने और मैंने दिल्ली में शादी की। इस दौरान हमारा परिवार मौजूद था। एक दिन मुझे यह एहसास हुआ कि नवाब ही वो इंसान हैं। जिनके साथ मैं अपनी बाकी जिंदगी बिताना चाहती हूं।