बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश कर रहा है। दर्शक भी इस शो को पसंद कर रहे हैं। कुछ घरवालों को अपने साथियों के साथ अच्छी बॉन्डिंग करते देखा जा सकता है। वहीं कुछ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खोल रहे है। 

कंटेस्टेट्स एक-दूसरे से अपने सीक्रेट शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के पांचवें एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी अपने को कटेस्टेंट के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी सीक्रेट बातें शेयर करती दिखाई देती हैं। पूजा भट्ट अपनी टूटी हुई शादी के बारे में खुलकर बात करती हैं।

पति से क्यों अलग हुई पूजा ?

दरअसल पूजा, बेबिका धुर्वे से अपने एक्स हसबैंड से अलग होने के बारे में बात करती हैं, और बताती है कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया था। जब बेबिका ने पूजा से पूछा कि क्या वे मैरिड है तो एक्ट्रेस ने कहा मेरी शादी को लगभग 11 साल हो गए थे। फिर हमने फैसला किया कि कुछ ठीक नहीं है तो झूठ बोलकर क्यों जीना। ये कोई रिहर्सल नहीं था।

हमें सिर्फ एक मौका मिलता है। इस दौरान बेबिका पूजा से पूछती है कि क्या उनके एक्स हसबैंड एक एक्टर थे। इस सवाल के जवाब में पूजा कहती हैं कि वे एक एक्टर नहीं थे, लेकिन वे मीडिया बिजनेस से जुड़े थे और वे एक अच्छे इंसान है। इसके आगे पूजा कहती है कि वे कैप्रिकॉन हैं, यहीं कारण है कि हम बहुत अच्छे थे। बेबिका कहती हैं कि कैप्रिकॉर्न काफी प्रैक्टिकल होते हैं और वे अच्छे फादर बनते है ये सुनकर पूजा कहती है, उस समय मेरा दिल सही जगह पर नहीं था जब मैं बच्चे चाहती थी तो मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थी और में झूठ नहीं बोल सकती।