एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में खूब तहलका मचा रखा था। मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने पहली फिल्म की थी। तब वह स्कूल में पढ़ती थीं। और इससे पहले पूनम ढिल्लों 1978 में मिस यंग इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकी थीं। डायरेक्टर यश चोपड़ा ने पूनम ढिल्लों को पहली बार फिल्म त्रिशूल में देखा था। वहीं से यश चोपड़ा को पूनम ढिल्लों में अपनी अगली फिल्म की हीरोइन दिख गईं। उन्होंने पूनम को फिल्म नूरी में लीड रोल दिया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसने पूनम ढिल्लों को रातोंरात स्टार बना दिया।
जिस तरह पूनम ढिल्लों फिल्मी पर्दे पर धमाल मचा रही थीं, उसी तरह उनकी निजी जिंदगी में भी तहलका मचा हुआ था। एक तरह से उनकी निजी जिंदगी भी काफी फिल्मी रही है। 18 अप्रैल को पूनम ढिल्लों के 61वें बर्थडे पर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी के उस वाकये के बारे में जानिए, जब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने सब खराब कर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम ढिल्लों ने पति अशोक ठकारिया को रास्ते पर लाने के लिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया था। लेकिन क्या पता था कि उसी से सब उजड़ जाएगा। बाद में दोनों का तलाक हो गया और पूनम ढिल्लों ने कभी शादी नहीं की। आखिर ऐसी क्या वजह थी जो पूनम ढिल्लों ने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं की? इसकी वजह भी एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताई थी। पूनम ढिल्लों ने अशोक ठकारिया से 1988 में पहली मुलाकात हुई थी। वो कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। उसी वक्त पूनम ढिल्लों का डायरेक्टर राज सिप्पी से ब्रेकअप हुआ था। पूनम ढिल्लों ब्रेकअप के दर्द से उबर भी नहीं पाई थीं कि पिता भी चल बसे। फिर तो जैसे पूनम ढिल्लों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उसी दुख में अशोक ठकारिया, पूनम ढिल्लों का सहारा बने। बीतते वक्त के साथ पूनम ढिल्लों और अशोक ठकारिया एक-दूसरे के करीब आ गए और फिर शादी कर ली। वह किकू नाम के हॉन्ग कॉन्ग के एक बिजनेसमैन के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर कर लिया। इसने उनकी शादीशुदा जिंदगी को हमेशा के लिए तबाह कर दिया।