भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने 26 मार्च को सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया जिसके बाद से सनसनी फैल गई। पूरी इंडस्ट्री शॉक्ड हो गई क्योंकि उन्होंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी कि हंसती-मुस्कुराती, हमेशा अपने में मस्त रहने वाली अचानक यूं छोड़कर चली जाएगी। उनके जाने पर हर कोई अपना दुख जाहिर कर रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने दो पोस्ट्स किए हैं। पूनम दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। ये भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। पवन सिंह समेत अन्य के साथ इनके कई गाने आ चुके हैं। ये फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन्होंने आकांक्षा दुबे की मौत पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस की तस्वीर पर लिखा- भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे और तुम्हारे परिवार को सहन शक्ति। 

इसके अलावा उन्होंने लिखा- हम सब को दुनिया में बहुत मुश्किलें मिलती है जब हम हार जाते है, बहुत सारे ऐसे लोग भी मिलते है जो हमारा जीना हराम कर देते है तब भी हम हार जाते है पर अपनी जिंदगी को ख़त्म करने के अलावा भी बहुत रास्ते हैं, इन सब मुश्किलों के बावजूद हमे एक बार अपने परिवार के बारे में ज़रूर सोचना चाहिए। जिंदगी अनमोल है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव रहिए और जो नेगेटिव लोग हों, उनसे दूर रहिए। नकारात्मक सोच से दूर रहिए।

 

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट किया। पहले पोस्ट के 10 घंटे बाद । उसमें लिखा- जब तक आप जिंदा हो, कोई आपको खुश नहीं देख सकता। आपको बढ़ते नहीं देख सकता ।