फिल्म पठान को लेकर चल रहा विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म पठान में 'भगवा के अपमान' को लेकर देश भर में बवाल जारी है। ताजा ख़बर अहमदाबाद से आई है जहां पठान फिल्म की रिलीज़ से पहले ही विरोध दिखाई दिया।
अहमदाबाद में हज़ारों की संख्या में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के हजारों कार्यकर्ता फ़िल्म के विरोध में उतर आए हैं। कार्यकर्ताओं ने अल्फावन मॉल में पहुंचकर फिल्म 'पठान' के पोस्टर फाड़े डाले और तोड़फोड़ भी की।
बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के हजारों कार्यकर्ताओं ने निर्माताओं को फिल्म रिलीज ना करने की चेतावनी तक दे डाली।
आपको बता दें, कि पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज़ होने के बाद से ही विवादों से घिर गया था। गाने में दीपिकी के भगवा बिकनी पहनने को लेकर नेता, अभिनेता और हिंदू संगठनों की ओर से विरोध जारी है।