प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में घिरे होने को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। अब इन सबके बीच प्रियंका अपने पति और बेटी मालती के साथ भारत लौट आई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार इंडियन पैपराजी को अपनी बेटी मालती का चेहरा दिखाया और जमकर फोटोज क्लिक कराईं। हालांकि, प्रियंका भारत क्यों आईं इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका यहां सिटाडेल के प्रमोशन के लिए आई हैं।

वहीं दूसरी तरफ खबरें आ रही हैं कि बहन परिणीति चोपड़ा की कथित शादी की तैयारियों के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आई हैं। हालांकि, फिलहाल फैंस को इसकी पुष्टि के लिए इंतजार करना होगा।

एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और बेटी मालती के साथ पोज देती नजर आईं। वहीं, ब्लैक एंड व्हाइट लाइन वाली फ्रॉक में मालती बेहद प्यारी लग रही थीं।