बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा अपने रिश्ते की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें पहली बार पैपराज़ी ने इस साल की शुरुआत में मुंबई में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय एक साथ देखा था। इसके बाद एयरपोर्ट पर भी दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद से परिणीति और राघव को कई मौकों पर साथ देखा गया। 

इस महीने की शुरुआत में, उन्हें मोहाली में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच देखते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है। कहा जा रहा है, कि दोनों 13 मई को सगाई करेंगे। उनकी सगाई के बारे में सभी चर्चाओं के बीच, यह भी कहा जा रहा है, कि प्रियंका चोपड़ा भी अपनी कजिन सिस्टर परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगी।

परिणिति चोपड़ा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने की उम्मीद है। परिणीति और राघव की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में होगी। प्रियंका 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। इसके साथ ही ये कहा जाने लगा है, कि वे इस विशेष अवसर पर मौजूद रहेंगी।

उनके पति निक जोनास की उनके साथ आने की उम्मीद नहीं है, और यह देखा जाना बाकी है कि क्या वह अपनी बेटी मालती को परिवार के लिए एक सरप्राइज के रूप में लाती हैं या नहीं।”

गेस्ट लिस्ट की बात करें तो मनीष मल्होत्रा परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होंगे। परिणिति अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए आउटफिट में नजर आएंगी। परिणीति और राघव चड्ढा को 9 मई को दिल्ली आते देखा गया। सगाई परिवार और करीबी दोस्तों के बीच एक प्राइवेट ईवेंट रहेगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, कि सगाई पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी और इसमें पेस्टल कलर थीम रहेगी। मेहमानों के एक रात पहले आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कपल सेम-टूसेम कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करते दिखाई देगा। राघव अपने चाचा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के डिजदाइनर आउटफिट में नज़र आएंगे।