प्रियंका चोपड़ा फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं। इस मौके की कई तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की हैं, जिसमें वह बेटी और पति के साथ इंजॉय करती दिख रही हैं। बेटी मालती के साथ कपल ने बीच पर खूब मस्ती की है।
प्रियंका चोपड़ा ने हसबैंड निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ समंदर की लहरों के साथ बिताया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस शानदार आउटिंग की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों अपनी बेटी के साथ दिख रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में बस संडे लिखा है, जिससे साफ है कि रविवार का दिन फैमिली के साथ काफी शानदार बीता है। संडे आउटिंग वाली ये तस्वीरें समंदर किनारे मस्ती वाली हैं।
पहली तस्वीर में प्रियंका अपनी लाडली बेटी को गोद ली हुई नजर आ रही हैं और साथ में निक जोनस भी पोज दे रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में केवल प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती दिख रही हैं। दोनों समंदर की लहरों का मजा लेते दिख रहे हैं।

आखिरी फोटो में बीच पर कपल अपनी बेटे के साथ दिख रहे हैं। ये तीनों समंद की लहरों के बेहद करीब दिख रहे हैं।

प्रियंका की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फ्रेंड्स ने भी कॉमेंट्स किए हैं। हुमा कुरैशी, नाओमी कैंपबेल जैसे सितारों ने प्रियंका के इस पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी शेयर की है।