चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी को लेकर जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट में पहुची थी। उस समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छोटी सी मालती फैंस को देखकर वेव करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रियंका के इस वीडियो में वह अपनी बेटी को गोद में लेकर एंट्री करती हुई दिखाई दे रही हैं। वह जैसे ही पहुंचीं, नन्ही सी मालती भीड़ की तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आई। मालती की इस हरकत पर प्रियंका भी हंसने लगीं।
मालती को पहली बार कॉन्सर्ट में देखकर वहां पर मौजूद लोग भी खुशी से जोर जोर से चिल्लाने लगे। लुक की बात करे तो एक्ट्रेस हमेशा की तरह पिंक ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं, मालती व्हाइट ड्रेस में दिखाई दीं। मालती को पिंक हेडफोन भी पहने हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर फैंस मालती पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वह बहुत प्यारी है और उसने छोटे हेडफोन पहने हुए हैं।