‘जानी दुश्मन’ और 'नागिन' जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। राजकुमार कोहली 1963 से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, राजकुमार कोहली आज सुबह करीब आठ बजे नहाने के लिए बाथरूम में गये। लेकिन वह काफी देर तक बाहर नहीं आए जिसके बाद बेटे अरमान कोहली ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और अपने पिता को बाहर खींच लिया।
उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक़ राजकुमार कोहली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।