एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में शीजान खान ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों का विरोध करते हुए जमानत का अनुरोध किया है। टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने पिछले साल 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर जान दे दी थी। 

रिपोर्टों की मानें तो ये मजबूरी में की गई आत्महत्या थी। मामले में टीवी एक्टर शीज़ान खान को गिरफ्तार किया गया था। दावा किया गया कि उसने एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाया था। अब मौत के मामले के बारे में नवीनतम रिपोर्ट बताती है कि शीजान खान को जमानत मिल सकती है क्योंकि उनके वकील आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों का विरोध कर रहे हैं।

अभी जेल में बंद शीज़ान के वकील शरद राय ने अपनी सह-कलाकार तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप का सोमवार को एक स्थानीय अदालत में विरोध किया। उनका मकसद था कि उनके मुवक्किल को जमानत पर रिहा किया जाए। 

अभिनेता की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान, वकील ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएम देशपांडे के समक्ष यह दलील दी। खान को दिसंबर के अंत में गिरफ्तार किया गया था और वहां उसे कोई राहत नहीं मिली थी। अब अगली सुनवाई 2 मार्च को होनी है और उनकी जमानत पर फैसला सुनाया जाएगा।

आपको बता दैं, कि  तुनिशा शर्मा और शीज़ान खान एक रिलेशनशिप में थे। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेक-अप हो गया और 24 दिसंबर 2022 को 21 वर्षीय अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना एक टीवी सीरियल के सेट पर हुई। अभिनेत्री की मां ने शिकायत की और अगले दिन शीजान को गिरफ्तार कर लिया गया था।