पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने भले ही शाहरुख खान की फिल्म जवान से किनारा कर लिया हो, लेकिन अब वह एक बड़े प्रोजेक्ट से धमाका करने को तैयार हैं। अल्लू अर्जुन तेलुगू सिनेमा के पावरहाउस हैं और अब उन्होंने देश के दो बड़े पावर हाउस माने जाने वाले टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ हाथ मिलाया है।

भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा ने अल्लू अर्जुन के साथ एक बड़ी फिल्म की अनाउंसमेंट की है, जिसने फैन्स को एक्साइटेड कर दिया है। इस फिल्म की शूटिंग संदीप रेड्डी की फिल्म स्पिरिट का रैपअप होने के बाद शुरू होगी। इस फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। संदीप रेड्डी वांगा फिलहाल रणबीर कपूर स्टारर एनिमल डायरेक्ट कर रहे हैं।

एनिमल को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। वहीं अल्लू अर्जुन की इस नई फिल्म का नाम क्या है और इसकी कास्ट क्या होगी, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।