राधिका आप्टे ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें ऑफबीट फिल्मों के लिए जाना जाता है। राधिका अभी तक फिल्मी परदे का बड़ा चेहरा नहीं बन पाई पर ये हअअ की सुपरस्टार जरुर हैं।
करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। राधिका ने थिएटर से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया है।
उन्होंने फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये सेक्रेड गेम्स और घाउल जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। वहीं इन्होंने पैडमैन और अंधाधुंध जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।
दमदार एक्टिंग की वजह से उन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। राधिका का जन्म 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पेरेंट्स पेशे से डॉक्टर हैं।
पुणे में, राधिका ने शुरुआती पढ़ाई स्कूल से पूरी की थी लेकिन कुछ समय बाद परिवार वालों ने उनका स्कूल जाना बंद करा दिया। बिल्डिंग के 4 बच्चों के साथ राधिका ने आगे की पढ़ाई घर से ही पूरी की।