बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा सगाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, आखिरकार कपल के रिलेशन को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर फुल स्टॉप लगता दिख रहा है।
सूत्रों ने कहा कि दोनों 13 मई को दिल्ली में रिंग एक्सचेंज करेंगे। इसके लिए परिणिति राघव चड्ढ़ा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। परिणिति को ट्रेडीशनल रेड कलर के सूट में देखा गया तो वहीं राघव ब्लैक शर्ट और वेज ट्राउज़र में नज़र आए।
https://twitter.com/ndtvvideos/status/1655857572459474949?s=20
दोनों एक-दूसरे से तो बात करते नज़र आए लेकिन पैपराजी के सवालों पर चुप्पी साधे रहे। बताया जा रहा है, कि अरदास और प्रेयर के साथ ही सगाई का फंक्शन शुरु होगा। सूत्रों ने बताया कि समारोह में करीब 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में राजनीतिक और फिल्म जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
अभी तक न तो परिणीति और न ही राघव ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की है, लेकिन आप सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति और राघव की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करके बधाई दी थी। जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशन को लेकर हो रही चर्चा ने ज़ोर पकड़ लिया।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मैं @राघव_चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। उनके मिलन पर ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ रहे। मेरी शुभकामनाएं।"
परिणीति और राघव की डेटिंग की अफवाहें मार्च में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लंच डेट पर एक साथ देखे जाने के बाद शुरू हुईं थीं। कपल को हाल ही में मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया था। उन्होंने एक साथ आईपीएल मैच देखा था। मैच की कई तस्वीरें और क्लिप वायरल हो गई थीं। एक तस्वीर में, परिणीति राघव के कंधे पर झुक कर अपने रिश्ते की पुष्टि करती दिख रही हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़े हैं और लंबे समय से दोस्त हैं। परिणीति और राघव एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं।काम के मोर्चे पर, परिणीति 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, यह फिल्म दो लोकप्रिय पंजाबी गायकों अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकिला के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा के सदस्य हैं।