राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी शादी और डेटिंग की खबरों को लेकर कोई भी ऑफीशियल एनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन बीते दिनों जब आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है तो इस बात ने और जोर पकड़ लिया।
कुछ दिनों पहले परिणीति के साथ कोड नेम तिरंगा में नजर आए अभिनेता हार्डी संधू ने भी उन्हें बधाई दी थी। अब खबर है कि दोनों की सगाई की तारीख सामने आ गई है तो आइए जानते अपडेट।
इस मामले पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अभी तक खामोश हैं। दोनों के परिवारों ने कुछ भी खुलासा नहीं किया है। हालांकि दोनों की सगाई और शादी की खबरें आ रही हैं लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
जब भी परिणीति से सगाई या शादी की खबरों के बारे में पूछा जाता है तो वह ब्लश करने लग जाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों दिल्ली में हैं।
जब से परिणीति दिल्ली पहुंची हैं, तब से उनकी सगाई की चर्चा चल रही है। बीते दिनों ऐसी खबरें भी आई थीं कि परिणीति की सगाई भारत में प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी में हो सकती है।
अब खबर आ रही है कि परिणीति और राघव इसी महीने की 10 तारीख को सगाई कर सकते हैं। खबरों की मानें तो दिल्ली में सगाई के बाद ही कपल अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेगा।
खबर यह भी है कि उनके सगाई समारोह में उनके खास दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। हाल ही में जब एक्ट्रेस को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने उनसे शादी और सगाई की खबरों के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस शरमा गईं और बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गईं।
आपको बता दें कि परिणीति और राघव के डेटिंग के चर्चे तब से हैं जब इस कपल को लगातार दो दिनों तक मुंबई में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। हाल ही में एक्ट्रेस को रिसीव करने के लिए राघव को दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखा गया था।