आप नेता राघव चड्ढ़ा और परिणिति चोपड़ा की डेटिंग की अफवाहें ज़ोरों पर हैं। बीते दिनों कपल को लंच और डिनर डेट के लिए मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया। इस बारे में जब राघव चड्ढ़ा से डेटिंग को लेकर सवाल किया गया तब भी राघव यही कहते नज़र आए कि आप मुझसे परिणिति के नहीं राजनीति के सवाल पूछिए। सवाल ये भी किया गया कि आपके और परिणित के बीच क्या चल रहा है। इस पर राघव ने कहा कि समय आने पर सबके सवालों के जवाब दिए जाएंगें। 

इसी सब के बीच आप सांसद संजीव अरोरा ने भी कपल को ट्वीट करके बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, हृदय से बधाई देता हूँ राघव_चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को। दोनों को प्यार, आनंद और साहचर्य के लिए मेरी शुभकामनाएं!

आप नेता के इस बधाई संदेश के बाद अब दोनों के रिश्ते की ख़बर को लेकर लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि दोनों का रोका हो गया है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है, कि दोनों के परिवार शादी की बातचीत और रोके के लिए मिल रहे हैं।

हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। दोनों ने एक साथ लंदन से इकोनोमिक्स की पढ़ाई की है। दोनों पहले से ही एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स भी हैं। चाहे जो भी हो फैंस को दोनों के फैंस को रिश्ते के ऑफीशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है। दोनों के चाहने वालों के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।