मनोज वाजपेयी की फिल्म  'सिर्फ एक बंदा काफी है' पर बैन से राजस्थान हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। ट्रेलर देखने के बाद कोर्ट ने कहा कि इसमें कुछ भी जेल में बंद आसाराम से सीधे तौर पर नहीं जुड़ा है।

कोर्ट ने यह निर्णय आसाराम के अनुयायी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि फिल्म आसाराम बापू के आपराधिक ट्रायल पर आधारित है।

फिल्म एक नाबालिग लड़की के एक धर्मगुरु के खिलाफ रेप के आरोप पर आधारित है। फिल्म में मनोज वाजपेयी ने एक वकील पीके सोलंकी का किरदार निभाया है जो प्रख्यात और ताकतवर धर्मगुरु के खिलाफ न्याय की लड़ाई में पीड़िता के साथ खड़ा होता है।