एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की अगली फिल्म 'आई लव यू' है। इस फिल्म में रकुल का एक ढाई मिनट का अंडरवॉटर सीन है। रकुल ने बताया कि इस ढाई मिनट के सीन को शूट करने के लिए उन्हें लगभग 14 घंटे तक पानी में रहना पड़ा। रकुल ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'इस फिल्म के लिए मुझे एक अंडवॉटर सीक्वेंस शूट करना था। इसके लिए मुझे अजहान नाम के स्कूबा इंस्ट्रक्टर ने ट्रेनिंग दी। उन्होंने मुझे दो महीने तक ढाई मिनट के लिए अंडरवॉटर होल्ड करना सिखाया। इस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान मैं दोपहर 2 बजे से अगली सुबह 4 बजे तक पानी में रही। इसी सीन की शूटिंग से पहले रकुल ने दो महीने तक अंडरवॉटर होल्ड करने की ट्रेनिंग ली थी। 

एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'यह मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज था। मैं पूरे दिन ठंडे पानी में खड़ी रही। भले ही क्रू मेंबर्स मुझे ठंड लगने से बचाने के लिए लगातार गर्म पानी डाल रहे थे पर फिर भी पानी बहुत ठंडा था। कुछ देर बाद तो पानी में मौजूद क्लोरीन की वजह से मेरी आंखें जलने लगीं। हालांकि, मेरे लिए यह अपनी लिमिट पुश करने का अच्छा मौका था और मैंने ऐसा किया भी। ' निखिल महाजन निर्देशित फिल्म 'आई लव यू' 16 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।