आआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीत लिया। लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आरआरआर की टीम का डंका बजा। पहले दीपिका पादुकोण ने एसएस राजामौली की फिल्म और नाटू-नाटू गाने के बारे में स्टेज पर जाकर जानकारी दी। फिर इस सॉन्ग पर सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने लाइव परफॉर्मेंस दी, जिसे देखने के बाद ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
ऑस्कर जीतने के बाद राम चरण की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो ढेर सारी ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं, जो फिल्म ने जीती हैं। इसे देखने के बाद कुछ यूजर्स बॉलीवुड पर तंज कस रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल साउथ एक्टर राम चरन ऑस्कर के अलावा और भी ट्रॉफीज के साथ नजर आ रहे हैं, जो आरआरआर फिल्म ने हॉलीवुड जाकर जीती हैं। इनके साथ पोज देते एक्टर के चेहरे पर गर्व और खुशी एकसाथ देखी जा सकती है। फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग बॉलीवुड पर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड वालों की तरह खरीदा नहीं है ये अवॉर्ड, मेहनत से कमाया है। अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, बॉलीवुड का बैड लक । 1947 के पहले से स्ट्रगल कर रहे हैं।