अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन एक बार फिर पपराजियों के कैमरों के में कैप्चर हुई हैं। इस वीडियो में रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में नीसा बेहद जंच रही हैं। वीडियो में नीसा के साथ उनका बेस्ट फ्रेंड ओरहान भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों नीसा मुंबई में हैं और दोस्तों के साथ जमकर पार्टियां भी कर रही हैं। इस वीडियो में नीसा के साथ अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल भी दिख रही हैं।
यह लेटेस्ट वीडियो पपाराजी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में नीसा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि, वह थोड़ी नर्वस भी लग रही हैं, लेकिन बाद में जब वह कार तक पहुंचती हैं तो वहां उनके कुछ और फ्रेंड्स दिख रहे। कार के अंदर नीसा और माहिका रामपाल दोनों दिख रही हैं। माहिका कैमरों को देखकर थोड़ी शर्माती हुई नजर आ रही हैं। माहिका की झलकियां फैन्स का दिल जीत रही हैं।
इस वीडियो में नीसा और जान्हवी के क्लोज फ्रेंड ओरी भी दिख रहे हैं, जिनके साथ ये स्टार किड्स अक्सर पार्टियां करते दिखा करते हैं। नीसा के इस वीडियो पर लोगों ने कॉमेंट्स भी किए हैं। जहां काफी लोगों को नीसा इस वीडियो में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं वहीं कुछ ने ये भी कहा है कि उन्हें वह लड़के की चरह लग रही हैं। लोगों ने सवाल किया है- फेस सर्जरी, मेकअप, लोग नॉर्मल क्यों नहीं रह सकते।