आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अप्रैल 2022 में शादी करने वाले जोड़े ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। रणबीर लंदन में फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त थे। लेकिन इन सबके बीच भी उन्होंने आलिया के लिए समय निकाल लिया। रणबीर अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी आलिया के साथ रहने के लिए एक दिन के लिए मुंबई लौटे।

दिलचस्प बात यह है कि रणबीर का एयरपोर्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हाथ में चैनल का शॉपिंग बैग है। इस बैग के कीमत की हर तरफ चर्चा हो रही है। आइए बताते हैं आखिर क्यों? https://www.instagram.com/reel/CrCwvJINWvG/?utm_source=ig_web_copy_link

मुंबई लौटते वक्त रणबीर हाथ में एक बैग लिए नजर आए। फैंस का मानना है कि आलिया के लिए उन्होंने लंदन से चैनल बैग खरीदा था। पहली एनिवर्सरी पर आलिया और रणबीर को उनके बन रहे नए घर के कंस्ट्रक्शन पर जाते हुए देखा गया, और एक्ट्रेस ने अपने साथ वो ही पिंक चैनल स्लिंग बैग ले रखा था। कथित तौर पर बैग की कीमत लगभग 10 लाख रुपये हैं। https://www.instagram.com/reel/CrBYZeULXI1/?utm_source=ig_web_copy_link

रणबीर का एयरपोर्ट वीडियो शेयर किए जाने के तुरंत बाद, फैंस ने गिफ्ट के बारे में अनुमान लगाना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, किसी को उसकी शादी की सालगिरह पर चैनल का बैग मिल रहा है! एक फैन ने लिखा, क्या वो वेडिंग गिफ्ट है? एक ने लिखा, सामान्य लोगों ने चैनल का बैग देखा, महान लोगों ने शराब की दो बोतलें देखीं।