कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी ने साल 2022 खत्म होने से पहले ही धमाका कर लिया है। फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। इस बार रणवीर सिंह डबल धमाका लेकर आए हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है।
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। फिल्म को लेकर रणवीर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों प्रीव्यू सामने आने के बाद लोग सर्कस के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसका ऑफिशियल ट्रेलर अब रिलीज कर दिया गया है। अब इस फिल्म के लिए लोगों का इंतजार और भी बढ़ गया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आ रहे हैं।
इस फिल्म में रणवीर के शानदार रोल को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। 3 मिनट 38 सेकेंड का ये ट्रेलर आपको हंसाने के लिए काफी है। इस सनसनीखेज ट्रेलर के रिलीज के बाद से अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। साथ ही ट्रेलर को अच्छे रिव्यूज भी मिल रहे हैं।
यहां देखें ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत में इलेक्ट्रिक मैन बने रणवीर सिंह दर्शकों को अपनी अनोखी परफॉर्मेंस दिखाते नजर आ रहे हैं। साथ ही, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कहानी का रोमांच बढ़ता जाता है। अपने शरीर को करंट देते हुए रणवीर लोगों को हंसाने के लिए अजीबोगरीब हरकतों के बारे में सोच कर भ्रमित करते नजर आ रहे हैं। लोगों को ट्रेलर की ओपनिंग काफी मजेदार लग रही है।
वहीं संजय मिश्रा की दमदार वन लाइनर पंचिंग लाइन्स लोगों को खूब गुदगुदा रही हैं। फिल्म की कॉमेडी देखकर आप अपना पेट ही पकड़ लेंगे। हालांकि, ट्रेलर में रणवीर सिंह के ज्यादा डायलॉग नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों से यह पैसा वसूल साबित होगी।
ट्रेलर में रोहित शेट्टी ने काफी सस्पेंस बनाकर रखा है। कहानी का अधिक खुलासा न करते हुए, छोटे पात्रों के साथ हाइलाइट किया गया है। रोहित शेट्टी ने अपनी इस खासियत को बरकरार रखते हुए ट्रेलर वीडियो में मस्ती का हर वो एलिमेंट डाला है, जिसे देखकर दर्शक न तो अपनी हंसी रोक पाएंगे और न ही अपना दिमाग ज्यादा इस्तेमाल करना चाहेंगे। बस लोग इस ट्रेलर का आनंद लेंगे और असीमित मनोरंजन के लिए फिल्म का इंतजार करेंगे।