टीवी की फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई वैसे तो इन दिनों कुछ खास नहीं कर रही हैं, लेकिन उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक ट्रेंडिंग सॉन्ग पर अपनी कमर मटकाई, लेकिन उनका ये अंदाज कुछ लोगों को खास पसंद नहीं आया। वो एक्ट्रेस को लेकर भद्दी भद्दी टिप्पणी करने लगे।
वीडियो में रश्मि देसाई साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वो फेमस सॉन्ग पर अपने कदम थिरका रही हैं। उनके डांस मूव्स जबरदस्त हैं। फैंस को उनकी ये अदा खूब पसंद आ रही है, लेकिन कुछ लोग उन्हें ताने मारने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन यूजर्स का कहना है कि रश्मि देसाई अटेंशन पाने के लिए कुछ भी कर रही है।
एक यूजर ने कॉमेंट किया, कोई इसे काम दे दो, ताकि ये सब बकवास चीजें करना बंद करे। वैसे अब तो आंटी को सिर्फ मम्मी के रोल ही मिल सकते हैं। एक और ने कमेंट किया, क्या चाहती है.... एक्टिंग का करियर खत्म अब ये ही सब कर सकती हो... लग्जरी लाइफस्टाइल के बाद की प्रॉब्लम है... कर लो... क्या पता लाइक्स और शेयर से कुछ पैसा ही मिल जाए.... एक्टिंग तो खत्म।