साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही रणबीर कपूर के साथ एनिमल में नजर आने वाली हैं। इस बीच हाल ही में खबर आई है कि उनके साथ 80 लाख रुपए की ठगी हुई है। उनके साथ ठगी करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी मैनेजर है। जैसे ही रश्मिका को इस ठगी के बारे में पता चाला रश्मिका ने उसे नौकरी से बाहर निकाल दिया। 

हालांकि, अभी तक रश्मिका की तरफ से इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजर ने रश्मिका से 80 लाख की ठगी की। यह जानते ही रश्मिका बेहद नाराज हुई और उन्होंने तुरंत मैनेजर को नौकरी से बाहर निकाल दिया।