रश्मिका मंदाना का एक फेक वीडियो सामने आया है, जिसे एआई के जरिए बनाया गया। वीडियो में देखा गया है कि एक महिला लिफ्ट में एंट्री लेती है, जिसका चेहरा हूबहू रश्मिका जैसा है।उस महिला के चेहरे को एआई के डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से बिल्कुल रश्मिका जैसा बना दिया गया है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन फिल्म गुडबाय की अपनी को-स्टार रश्मिका के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने जल्द ही दोषियों के खिलाफ लीगल एक्शन की मांग की है। बिग बी के साथ फैंस भी रश्मिका के सपोर्ट में खड़े हैं। रश्मिका के अलावा कई लोग साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं।
जर्नलिस्ट अभिषेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फेक वीडियो को अपलोड किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- भारत में डीपफेक से निपटने के लिए लीगल एक्शन की जरूरत है। आपने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर देखा होगा, पर ये जारा पटेल नाम की महिला का डीपफेक वीडियो है।