बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की 18 साल की बेटी राशा थडानी इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में है। बीती रात राशा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह कैजुअल लुक में नजर आईं। 

वीडियो में राशा ब्लू डेनिम टॉप और क्रीम कार्गो पेंट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने स्माइल करते हुए पैपराजी के लिए पोज दिए। इतना ही राशा ने वहां पर मौजूद अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली।