नब्बे के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी का तगड़ा जलवा था। फिल्म मोहरा के बाद से रवीना और अक्षय की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी की पहली पसंद बन गई थी। देखते ही देखते अक्षय और रवीना का ऑनस्क्रीन रोमांस असल जिंदगी में भी नजर आने लगा और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।

दोनों की सगाई हो चुकी थी और वो शादी भी करने वाले थे। लेकिन यह सगाई अचानक ही टूट गई और रवीना- अक्षय ने हमेशा के लिए अपने रास्ते अलग कर लिए। रवीना ने अब कई साल बाद अक्षय संग टूटी सगाई पर बात की है। साथ ही उन दावों पर भी रिएक्ट किया, जिनमें कहा गया था कि रवीना से ब्रेकअप के बाद अक्षय उनकी हमशक्लों को डेट करने लगे थे।

 रवीना टंडन ने कहा कि एक बार जब मैं उनकी (अक्षय) की जिंदगी से बाहर निकल आई तो मैं किसी और को डेट कर रही थी और वह किसी और को डेट करने लगे थे। तो फिर कहां से जलन आएगी?' रवीना ने कहा कि मुझे इस बात से हैरानी है कि मैं इस वाकये के बाद जिंदगी में आगे बढ़ गईं, लेकिन लोग क्यों अभी भी उनकी उस टूटी सगाई को लेकर बैठे हैं।