वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक लगाया। इसके अलावा भी विराट कोहली ने कई और भी नए रिकॉर्ड बनाए। विराट की इस उपलब्धि को लेकर हर कोई उनके इस अचीवमेंट को लेकर गदगद है ।
50 वां शतक लगाने के बाद का विराट, अनुष्का और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अब इसे लेकर रितेश देशमुख ने भी एक पोस्ट अपने X हैंडल पर साझा किया है, उन्होंने लिखा है यदि आप कभी भी फुल ऑन ग्रेस, क्लास और विनम्रता का एक आदर्श संयोजन देखना चाहते हैं तो यही है। किंग कोहली @imVkohli ने अपना 50वां शतक पार कर लिया @sachin_rt का रिकॉर्ड वह स्वयं और अपनी पत्नी को उस महापुरूष को नमन करते हैं।
@अनुष्का शर्मा अपने पार्टनर के सहयोग के बिना कोई भी ऐसे मुकाम हासिल नहीं कर सकता - बहुत-बहुत बधाई विराट और अनुष्का- यह आप दोनों का है।
आपको बता दें भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और फिर धमाकेदार शुरुआत की। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान में आए और इस बड़े सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक और 80वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इस शतक के साथ ही वह महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
मैदान पर खुद सचिन तेंदुलकर के साथ विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं, जो विराट के इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद वे खुशी से उछल पड़ीं। दुनिया भर के क्रिकेटरों ने विराट को उनके इस शानदार रिकॉर्ड के लिए बधाई दी।
खुद सचिन तेंदुलकर भी विराट की इस उपलब्धि पर दर्शक दीर्घा से उनके लिए क्लैपिंग करते नज़र आए। आपको बता दें सचिन तेंदुलकर ने कई साल पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि उनके रनों और शतकों का रिकॉर्ड विराट कोहली या रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं और वैसा ही हुआ। वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़कर उनका सबसे ज्यादा वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इसके अलावा इस मैच में विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस मामले में भी विराट ने वर्ल्ड कप 2003 में सबसे ज्यादा 673 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।